गुण वे जो ,खुद को पहचान दे .



                                            💦💦💕💕💕 💦💦


                        ''    गुण वे जो ,खुद को पहचान दे ''


आप सब ने वो गाना तो सुना ही होगा :- ''दिन महीने साल गुजरते जायेगे ''  

पर क्या ? हम बस ऐसे ही जीते जायेगे। 

पर क्या आपने कभी विचार किया हैं कि  हमारा जीवन भी बस ऐसे ही बित रहा हैं ,हर बार साल बदलता ,तारिक बदलती हैं और दिन ,महीने ,साल कब ,कैसे बित जाते हैं और हम जैसे हैं वैसे ही जीवन जीते  हैं। 

क्यों न ऐसे गुणों को उभारे जो हमारी  पहचान बन सके।   ''  गुण वे जो ,खुद को पहचान दे। ''

जीवन में साल आते हैं और जाते हैं। कुछ लोगों के लिए साल खुशियों भरे होते हैं और कुछ के लिए नहीं। कुछ लोग हर समय व हर पल को ख़ुशी और आत्मविश्वास के साथ जीते हैं और कुछ बस जिये जा रहे हैं न कोई उम्मंग न कोई उम्मीद बस जीना हैं। 

कहते हैं       ''  जहाँ चाह होती हैं वहाँ  राह। ''     जिंदगी तो जिन्दादिली का नाम हैं ,मुर्दा दिल क्या ख़ाक जिया करते हैं। 



💔💔💔💖💖💖

इसीलिए जो लोग जीवन में हमेशा कुछ न कुछ नया सिखते रहते हैं वे खुद के अंदर हमेशा नए गुणों का संचार करते रहते हैं। हमें अपना जीवन कैसे जीना हैं ये हम ख़ुद ही तय कर सकते हैं। हमेशा जीवन में कुछ न कुछ नया सीखते रहने वालों के और इसके विपरीत जो लोग अपने जीवन को व अपनी  जिंदगी को समय और  परिस्थिति के भरोसे छोड़ देते हैं वे सिर्फ जिंदगी को काट रहे होते हैं। 

तो इसीलिए अपने अंदर के गुणों को पहचाने व  खुद को नई पहचान दे और जीवन में हमेशा ख़ुशी के साथ आगे बड़े और बढ़ते रहें। 

कुछ विशेष बातों या गुणों को अपनाकर हम हमेशा एक  बेहतरीन  जिंदगी जी सकते हैं। तो आइये उन गुणों को जानते है।  


💞💞💝💝💝💝💝

1 .  मैं भी हूँ कुछ ख़ास :-  


 हम  महिलाएँ हमेशा अपने आप को किसी दूसरी महिला की तुलना में हमेशा कम ही समझती हैं। ये कभी नहीं सोचती की जब अपने हाथो की उंगलियाँ ही एक समान नहीं तो हम महिलाएँ कैसे एक समान हो सकती हैं। हर महिला में कुछ न कुछ विशेष गुण होते हैं। बस उसे पहचाने की देर हैं। किसी में कौनसा गुण ,किसी में कौनसा ,सब का अपना -अपना हुनर हैं ,परन्तु महिला की आदत होती हैं दूसरों से अपनी तुलना करने की ,कि वो मुझसे बेहतर हैं और खुद मैं ही अवसाद पैदा कर लेती हैं और परेशान रहने लगती हैं। इसलिए खुद के गुणों को पहचाने और ख़ुद पर भरोसा करें और पुरे विश्वास के साथ अपने आप को सबसे ख़ास समझें व ख़ुद से प्यार करें और ख़ुश रहें। 


💔💔💔💔

2 . स्वयं का परिचय :- हम अधिकतर देखते हैं की महिला अपना परिचय भूल जाती हैं की मैं भी कुछ हूँ। 

 हम कहीं बिज़नस पार्टी में अपने इनके साथ गए और हम उस जगह किसी को नहीं जानते ,पहचानते।  तो आप घबराये नहीं अपने आप को आत्मविश्वास के साथ रहें और कुछ समय के लिए उस जगह और उस वातावरण ,वहाँ के लोगों को देखें फिर धीरे -धीरे उनके साथ बातें करें ,इतना ज़्यादा भी न बोले ,पहले सुनना सीखें। ये आदत आपको कुछ खास महसूस कराएंगी। 

💗💗💗💗💗💗💗💦💦

3 .  बातचीत में संतुलन :-  आप जब भी किसी person से बात कर रहें हैं तो ,और जिसे आप ज्यादा नहीं जानते तो अपनी वाणी में हमेशा संतुलन बनाये रखें। उन्हें ज्यादा सलाह -मसवराह न दे क्योंकि बिन मांगे की सलाह लोगों को ज्यादा पसंद नहीं आती हैं ,फिर वो आपसे दूर भागने लगते हैं। इसलिए हमेशा अपना व्यवहार दोस्ताना रखें ,किसी के गुरु न बने। न किसी से ज्यादा भावुक होना न ज्यादा फ्रैंडली होना। 


💗💗💖💖💖💢💢💢

4 . मज़ाक भी एक हद तक :-  आप हमेशा देखते होंगे की कई महिलाएँ मज़ाक करते -करते किसी की बेइज्जती करने लगती हैं ,किसी को निचा दिखाने लगती हैं ,उसका मज़ाक बनाने लगती हैं। आप ऐसी बातों और ऐसे मज़ाक से हमेशा दुरी बनाकर रहें। आप मजाक भी करें पर एक हद में ताकि किसी का दिल भी नहीं दुःखे। वहीं सच्चा दोस्त होता हैं जो सामने वाले की भावनाओं की कद्र करें। 



💕💕💕💦💦💦

5 . हमेशा रोना -धोना नहीं :-  हम अक्सर देखते हैं की कई महिलाओं को कोई कार्य नहीं आता तो अपने आप को दुसरो से कम समझने लगती हैं परन्तु आप ऐसा न करें। हमेशा अपनी कमज़ोरी पर क़ाबू पाने की कोशिश जारी रखें ,की हाँ मैं इस कार्य को कर सकती हूँ और करके रहूँगी। नामुमकिन सा कुछ नहीं होता ,फिर देखना धीरे -धीरे कार्य में निपूर्ण हो जाएगी। 

💃💃💔💔💔

6 .  ना कहना :-  हम अक्सर ये भी देखते हैं की महिलाये ना कहने में बहुत संकोच करती हैं। हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। स्पष्ट जवाब में कोई बुराई नहीं। आपको कोई कार्य पसंद नहीं या कोई  कार्य करने में अपने 

आप को सहज नहीं समझती तो ना कहने की आदत बनाये ताकि आप भी खुश रह सकें। 



बस इतना ही कहना हैं। 🙏🙏🙏🙏🙏🙏


आपको मेरे लिखे लेख अच्छे लगे तो PLEASE SHARE जरूर करें 🙏🙏🙏🙏🙏🙏



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ