HAMARA GHR HO VASTU ANUSAR



💑😍    ''        हमारा घर हो वास्तु अनुसार    ''💑😍


😍😍💕💕💕


                                   जैसा की हम ने पहले अंक में बताया  '' घर की साज - सज्जा '' का  वातावरण पर बहुत प्रभाव पढ़ता हैं, उसी के आगे की बात आज के अंक में।  ..... 

  

भगवान का आशीर्वाद -:-  हमारे घर पर हमेशा भगवान का आशीर्वाद बना रहे  ,हम सब हमेशा यही चाहते हैं।  इसलिए हमें हमेशा हमारे   ''  पूजा घर का विशेष ध्यान रखना चाहिए। हमारे मन - मस्तिष्क की स्पष्टता और भगवान के घर की दिशा क्षेत्र   ''  उत्तर -पूर्व   ''  पूजा करने के लिए आदर्श स्थल माना जाता हैं।   



इस दिशा में हमेशा अपने       ''  घर का पूजा स्थल   ''  और अपने प्रभु की तस्वीर रखें। ऐसा करने से आपको हमेशा अपने प्रभु का मार्गदर्शन  और आशीर्वाद मिलता रहेगा।  

हमेशा अपने पूर्वजों की तस्वीर   ''  दक्षिण -  पश्चिम   ''  में ही लगाए। इससे उनका भी आशीर्वाद हमेशा आप पर और अपने घर पर बना रहता हैं। 




तस्वीरें :-  सुख समृद्धि की तस्वीरें का भी घर पर बहुत प्रभाव पड़ता हैं ,इसलिए हमेशा घर की साज -सज्जा में हमेशा  इनका  विशेष ध्यान रखना चाहिए। 




घर में वास्तु के अनुसार कुछ  ''  चित्र या तस्वीरें   ''  को वजिर्त या अच्छा नहीं माना गया हैं। कहते हैं कि तस्वीर का घर के वातावरण पर बहुत प्रभाव पढ़ता हैं।  कुछ तस्वीरों को 





जैसे :-  युद्ध

 के चित्र ,खून -खराबे वाले चित्र ,सूखे पेड़ -पौधें और दुःख वाले दृश्य नहीं लगाने चाहिए, ये चित्र हमें घर में लगाने से बचना चाहिए। 

कुछ  जानवरों के चित्रों को बहुत शुभ माना गया हैं जैसे :-  घोड़े , हाथी आदि 



धैर्य के प्रतिक हाथी की तस्वीर उत्तर या दक्षिण दिशा में  लगाने से यश एवं प्रसिद्धी प्राप्त होती हैं ,  शांति और प्रचुरता की प्रतिक गाय की तस्वीर को दक्षिण पूर्व में रखने से दुःख और चिंताए समाप्त होती जाती हैं। 





सुख दायक हरियाली :-   हमारे घर में लगें  पेड़ -पौधे भी वास्तु के अनुसार सुख फल दायक होते हैं।  हमारे घर के मेहमान कक्ष में पूर्व या उत्तर में   ''  

  '' मनीप्लांट , बैम्बू बंच ऐसे पौधे लगाना चाहिए। इंडोर प्लांट को समृद्धि देने वाला माना गया हैं। ''





तुलसी का पौधा :-  तुलसी के पौधे में बहुत सकारात्मक ऊर्जा होती हैं , जो हमें व हमारे घर के वातावरण को सुख़नुमा बना देती हैं। 


PLEASE LIKE , SHARE ,AND FOLLOW MY BLOG 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ