'' स्वतंत्रतादिवस '' 1947 से 2020 तक''


Free stock photo of india


                '' स्वतंत्रतादिवस '' १९४७ से २०२० तक'' 



 स्वतंत्रता दिवस का दिन हर देश का अत्यन्त महत्वपूर्ण 
दिन होता है। 

 भारत देश प्रत्येक वर्ष  ''15 अगस्त  '' के दिन को ''स्वतंत्रता दिवस ''के रूप में मनाता है। भारत देश का ये राष्ट्रीय पर्व है, जिसे पूरे देश में हर खासोआम आदमी हर्षोल्लास ,जोश और बड़े गर्व के साथ मनाता है।
 

''स्वतंत्रता दिवस'' भारत की आजादी का दिन। जिसे हम 15 अगस्त के दिन मनाते हैं। 

Independence Day हम इसलिए मनाते हैं ,क्योंकि इस दिन हमें लगभग 200 सालों बाद ब्रिटिश हुकूमत से आजादी मिली थी


भारत को '' 15 अगस्त 1947 '' को अंग्रेजों की गुलामी  से मुक्ति मिली थी। यह मुक्ति उसे २००  वर्षों के कड़े संघर्ष की गुलामी के बाद मिली थी। 

स्वतंत्र होने के पश्चात देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में'' पंडित जवाहरलाल नेहरू'' और प्रथम राष्ट्रपति  के रूप में ''डा0 राजेन्द्र प्रसाद जी'' का चयन किया गया था।

 यह दिन पूरे देश में हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता हैं। स्वतंत्रता दिवस हर त्यौहार से  बढ़कर त्यौहार हैं । 

 इस दिन के बाद हरवर्ष  दिल्ली के लालकिले  पर ''प्रधानमंत्री द्वारा झंडारोहण ''किया जाता हैं । सभी विद्यालयों व सभी कार्यालयों में  विधिवत रूप से झंडा फहराया जाता है।

सभी छोटे -बड़े  छात्र-छात्राओं द्वारा आकर्षक एवं रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाते  है। झांकियां निकाली जाती है। मिठाइयां और चाकलेट वितरण किये जाते  है।

सभी धर्मों के लोग बिना किसी भेद-भाव के साथ-साथ इन  कार्यक्रम में  शामिल होते हैं। यह दिन हर देशवासी को आजादी से जीने का अहसास दिलाता है।

 इस दिन हम उन लाखों स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हैं, जिन्होंने किसी न किसी रूप में ''भारत'' से अंग्रेजों को भगाने में अपना योगदान व बलिदान दिया। हम उनका कर्ज कभी नहीं चुका सकते,अत: हम उन्हें याद करके अपना कर्तव्य याद करने की कोशिश करते हैं,और उन स्वतंत्रता सेनानियों को शतशत नमन करते हैं। 

ब्रिटिश लोगो ने लगभग 1757 से 1947 तक भारत में राज किया। ''स्वतंत्रता दिवस '' यह ऐसा ऐतिहासिक दिन है ,जो कि भारत के कई वीर शहीद जवानों की आहुति के कारण आया है।

यह दिन भारतीय लोग कभी नहीं भुला सकते हैं, क्योंकि इस दिन उन्हें खुली हवा में सांस लेने का मौका मिला था।  इस दिन हमे आजादी मिली थी। 

स्वतंत्रता दिवस इतिहास के पन्नो की वो अमिट स्याही है, जिसको ना कभी मिटाया जा सकता है ना ही भुलाया जा सकता है। स्वतंत्रता दिवस हर साल 15 अगस्त को मनाया जाता है, क्योंकि इसी दिन हमारा भारत देश आजाद हुआ था।

15 अगस्त का पर्व :-

15 अगस्त का पर्व [ स्वतंत्रता ]इस  दिन को भारत में एक त्यौहार की तरह मनाया जाता है। इस दिन देश के सभी लोग वीर शहीदों को याद  करते है और उनको श्रद्धांजली अर्पित करते है।

वीर शहीदों और महान लोगों ने यह आजादी हमें दिलाई उसमें ''भगत सिंह ,राजगुरु,सुखदेव ,सरदार पटेल , लाला लाजपत राय ,सुभाषचंद्र बोस , गोविन्द गुरु ,मंगलपांडे ,चंद्रशेखर आजाद, रानी लक्ष्मीबाई, कई महिलाये जैसे लाखों देशभक्तों की कुर्बानी से हमे ये स्वतंत्रता प्राप्त हुई  हैं ।

''युवाओं में भगत सिंह को बहुत याद किया जाता है।''भगतसिंह आज के युवाओं के सबसे प्रिय सेना नायक हैं।

 

 दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है:- 

हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, इसमें हर धर्म, जाति, भाषा और विभिन्न प्रथाओं को मानने वाले लोग रहते हैं।  फिर भी हमारा देश एकजुट   ''अनेकता में एकता''   वाला देश  है और इस दिन को सभी लोग एक त्यौहार के रूप में मनाते हैं।

हमारे देश में लगभग 22 भाषाएं बोली जाती हैं। फिर भी लोग एक दूसरे को समझते हैं और उनका आदर ,मानसम्मान करते हैं।

इस दिन हमारे देश की हर सीमा पर तिरंगा फहराया जाता है और भारत के वीर सैनिकों द्वारा तिरंगे को सलामी दी जाती हैं, तिरंगे के सम्मान में ''परेड ''भी की जाती है। इससे हमारे सैनिकों में एक नई ऊर्जा का संचार होता है जिससे वे देश की सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर देते हैं। 

  हमारी चपलता और जागरूकता हमारे देश को विश्व में अग्रणी राष्ट्र के रूप में स्थापित करती है।वर्तमान समय में हम दावे के साथ कह सकते है कि भारत विश्व की एक महत्वपूर्ण शक्ति बन चुका है । भारतवर्ष के लिए आर्थिक रूप से विकसित देशों से आगे निकलना इतना आसान न था, क्योंकि यह देश सैकड़ों वर्षों तक गुलामी की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था ।

विशाल  जनसंख्या :-

भारत के विश्व शक्ति बनने का मुख्य कारण उदारीकरण एवं निजीकरण की नीति को माना जा सकता है । हालाँकि भारत ने इस नीति को समग्र रूप से अपनाने में कुछ अधिक समय लगा दिया , लेकिन आज वह दूसरे विकासशील एवं विकसित देशों से अधिक आगे  है, क्योंकि इसने आर्थिक विकास के क्षेत्र में अपनी विशाल जनसंख्या को एक कारगर हथियार की तरह इस्तेमाल किया ।

आज अधिक आबादी से अर्थ जनसंख्या भार नहीं अपितु अधिक-से-अधिक उपभोक्ता वस्तुओं का बाजार हैं ,तथा वस्तु उत्पादन प्रक्रिया में कम मजदूरी  से है, जिसे आर्थिक सफलता का एक मजबूत आधार कहाँ  जा सकता है

भारत की [१३५ करोड़ ] विशाल जनसंख्या, जो अभी तक बोझ लग रही थी, अब उसके लिए महत्वपूर्ण बन गई । अब दुनियाँ ने भारत को एक आर्थिक महाशक्ति के रूप में देखा जाने लगा है । इसे भावी विश्व शक्ति चीन का सबसे ताकतवर प्रतिद्वंदी माना जाने लगा हैं।  

भारत संयुक्तराष्ट्र सुरक्षा परिषद का भावी स्थायी सदस्य है ।

लोकतान्त्रिक देश :-

आज सवा अरब की आबादी के साथ भारत दुनिया का सबसे बडा लोकतान्त्रिक देश है । भारत ने समयानुकूल अपनी नीतियों में परिवर्तन करके निरन्तर उच्च आर्थिक विकास दर को बनाए रखा और अधिकांश विकास लक्ष्यों को  प्राप्त कीया हैं  , वास्तव मे इस समय भारत एक ऐतिहासिक बदलाव के दौर से गुजर रहा है, जिससे विश्व के सभी देश किसी-न-किसी रूप में प्रभावित हो रहे हैं ।

आज का भारत वो ''१९४७'' वाला भारत नहीं हैं ,जो अपना हक किसी को भी दे दे। आज का भारत अपनी रक्षा और सुरक्षा दोनों अच्छे से करना जानता हैं।

विश्व शक्ति :-

 विश्व की एकमात्र महाशक्ति के रूप में अभी तक अपनी पहचान बनाए रखने वाले अमेरिका के राष्ट्रपति ''  श्री बराक ओबामा '' ने नवम्बर, 2010 की अपनी भारत यात्रा के दौरान स्पष्ट रूप से कहा कि भारत अब उभरती हुई शक्ति नहीं, बल्कि उभर चुकी शक्ति बन गया हें। और अभी वर्तमान में ''डोनाल्ड ट्रम्प '' ने भी भारत को अपना दोस्त कहाँ हैं ,इस समय जो सभी देशों के हालत हैं,उसमे सभी बड़े और विकसित देश भारत के साथ खड़े हैं जैसे :- '' रूस ,जर्मनी ,जापान,अमेरिका ,ब्रिटेन आदि ''

अन्य देश :-

नि:सन्देह आज चीन अथवा अमेरिका जैसी विश्व शक्तियाँ विश्व पटल पर भारत की शक्ति को झूठला नहीं सकती और भारत को अपनी आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए दुसरो के सहारे की आवश्यकता नहीं  हैं। 

देश के आर्थिक और सामरिक हितों को सर्वाधिक महत्व देने बाले ''श्री नरेन्द्र मोदी ''जैसे प्रधानमंत्री  मिलने से भारत आने वाले समय में विश्व राजनीतिक और आर्थिक दोनों पर और भी मजबूती से अपनी मौजूदगी दिखायेगा ।

भारत के कई ऐसे महानुभाव :-हैं जो हमारे देश को नई ऊचाईयों पर ले जारहे हैं :-

लक्ष्मी निवास मित्तल विश्व के सबसे बड़े स्टील उत्पादक है,और मुकेश अम्बानी का नाम विश्व के सर्वोच्च धनी व्यक्तियों में हैं इन्होने 5g लाकर देश को नई ऊर्जा प्रदान की हैं। 

 टाटा स्टील ने अपने आकार से लगभग छ: गुना बडी कम्पनी ''कोरस ''को खरीद लिया, तो टाटा मोटर्स ने विश्व प्रसिद्ध ब्राण्ड'' जगुआर लैण्ड रोवर ''को खरीदकर इसे फोर्ड एवं बी एम डब्ल्यू की प्रतियोगिता में लाकर खडा कर दिया है ।

 अत: आज के युवाओं को मिलकर प्रयास  करना चाहिए। हमारी नई पीढ़ी के कंधों पर अब देश का भार हैं।                      

जय हिन्द ,जयभारत 


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ