Indian tourism

                                     




                                                          ''  पर्यटन ''

''अंतर्राष्ट्रीय पर्यटन की दृस्टि से भारत में घूमने के लिए कई पर्यटन स्थल हैं। जो अपनी अद्भुत सुंदरता से आपको मन्त्रमुक्त कर देंगे। ''
भारत एक विविधता में एकता का देश हैं। मेरे भारत में आपको हर प्रकार के लोग अपनी अलग -अलग संस्कृति ,रीतिरिवाज ,धर्म ,आस्था ,विचार के रंग बिखेरते दिख जायेगे। 





जैसे हम एक गुलदस्ता अलग -अलग फूलों को मिलाकर सजाते हैं ,वैसे ही भारत भी सभी धर्मों व जातियों का संगम हैं और एक धर्मनिरपेक्ष देश हैं। भारत में पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं हैं। आप यहाँ के नज़ारो  को देखकर मन्त्रमुक्त हो जायेगे। 
यहाँ एक और सुंदर सी वादियाँ हैं तो एक और सागर की ऊँची-ऊँची लहरे। कहीं नीले गगन को छूते पहाड़ हैं तो कई सुंदर मुस्कुराते बाग -बगीचे। बस उसे देखने की जरूरत 


भारत चारों दिशाओं में अपनी अद्भुत सुंदरता के लिए प्रसिद्ध हैं  ,
उत्तर में भारत ने अपने सिर पर सफेद मुकुट  [हिमालय ] बांधा हैं और नीचे दक्षिण में हिन्द महासागर की ऊँची -ऊँची लहरें इसके चरण छू रही हैं,और पूज्यनीय नदियाँ ,गंगा ,कृष्णा ,सरस्वती ,नर्मदा ,यमुना आदि नदियाँ जैसे,  इसके गले की सुन्दर मोतियों की माला हो। 




भारत एक बहुत ही सुन्दर अद्वितीय खूबसूरत देश हैं भारत का इतिहास सबसे प्राचीन हैं। भारत में पर्यटन के कई स्थल हे, यहाँ हर साल देश -विदेश से अनेक लोग भारत की खूबसूरती देखने आते हैं। 

''भारत [सस्ते में ]कम बजट में भी अच्छी और खूबसूरत यात्रा कराने वाला देश हैं। विदेशों से भारत के पर्यटनस्थल अधिक सस्ते ,सुन्दर ,रहस्यमई ,और कई तो चमत्कारी भी हैं। 
भारत में प्राकृतिक स्थल ,पवित्र गंगा ,रहस्यमय किले ,अद्धभूत कलात्मक महलों ,और भी कई चीजों को देखने विदेशी पर्यटक आते हैं। 




मेरा भारत :- महान लोगों ,महान ऋषि मुनियों और चमत्कारी अवतारों की भूमि हैं भारत। 
भारत एक चमत्कारी व रहस्यमय देश हैं ,यहाँ आज भी कई रहस्य मौजूद हैं। 





'' नील ग्रह ,पृथ्वी के 70 %भाग पर पानी हैं। भारत तीन ओर से समुंद्र से घिरा हैं। भारत की खूबसूरती समुन्द्र किनारे जितनी खूबसूरत हैं उसी प्रकार इसके चारों धामों के दर्शन करना भी अद्भुत ,व पुण्य कारी नजारा हैं। 
''भारत के हर एक कोने में एक विचित्र दृश्य हैं। ''

विश्व का सबसे सुंदर देश भारत हैं। भारत एक ऐसा देश हैं ,जिसे प्रकृति ने या ईश्वर ने अविस्मरणीय सुन्दता दी हैं और अनुपमता से प्रकृति को सजाया हैं। भारत में इसी सुंदरता व अनुपमता के साथ आध्यात्मता की भी हर तरफ ''जोत'' जलाई हैं। 




''भारत जो सिर्फ एक देश ही नहीं भारतवासियों के लिए   ''माँ ''  हैं। उसी भारत में एक ओर खूबसूरत ''हिमालय पर्वत'' हैं और इसके तीनों ओर समुन्द्र का अथाह पानी। इसके एक और न खत्म होने  वाला ''रेगिस्तान ''हैं और दूसरी ओर डरावना व भयानक वन। ये तो कुछ खास हैं। इसके अलावा कई सुंदर वन,तरह -तरह की घास ,घासो के सुन्दर- सुन्दर मैदान ,बाग -बगीचे कई विचित्र फूल ,पेड़ ,पौधे और भी कई आश्चर्य हैं। भारत में कहीं बड़े -बड़े पर्वत ,पहाड़ ,पथरीले मैदान हैं। 


आप अगर'' योग आध्यात्म ''में अपने आप को देखना चाहता हैं तो  हिमालय पर्वत की पहाड़ियों में अपने आप को जान सकता हैं।

कई प्राचीन मंदिर में आपके मन को अपार शांति का अनुभव होगा और साथ में  चमत्कार प्राप्त होगा। 



भारत कि चारों दिशाओं में बहुत ही खूबसूरत स्थल हैं :-
1 उत्तरभारत  :- आगरा ,वृंदावन ,मथुरा ,भरतपुर ,प्रयागराज ,काशी ,राजस्थान , ''भारत का स्विट्जरलैंड ''
'' कश्मीर ''भारत के उत्तर में स्थित ''स्वर्ग '' हैं। 

2 पश्चिमीभारत :-अजंता एलोरा की गुफाये ,शिवाजी की जन्म स्थली पूना ,मुम्बई के पास एलिफेंटा केवज ,द्वारिकापूरी ,साँची के स्तूप ,खजुराहो के मंदिर ,उज्जैन ,पंचमढ़ी आदि। 

3 पूर्वीभारत :- असम के चाय बाग और घाटियाँ, मणिपुर की विशाल खूबसूरत प्राकृतिक शोभा ,अरुणाचल प्रदेश , कोणार्क मंदिर ,जगन्नाथपूरी ,पटना आदि। 

4 दक्षिणभारत :-गोलकुंडा का किला ,महाबली पुरम ,पक्षी तीर्थम ,मदुराई ,रामेश्वरम ,कन्याकुमारी आदि।और भी जगह आप घूम सकते हैं।  

 
ये तो हुई चारों दिशाओं की बात। अब कुछ खास जगह की बात करते हैं जो अपनी अद्भुत खूबसूरती के लिए विश्व में प्रसिद्ध हैं और उन्हें देखने देश विदेश से पर्यटक आते हैं। 



1 दिल्ली :- दिलवालों का शहर 

भारत की राजधानी दिल्ली जो दिल वालों की दिल्ली कहलाती हैं। यहाँ कहीं स्थल हैं जिसे देख सभी आश्चर्य में पढ़ जाते हैं। लालकिला ,राजघाट ,जंतरमंतर ,मुगल गार्डन ,कुतुबमीनार ,लोहस्तम्भ ,हुमायुँ का मकबरा आदि । 

भारत को खगोल विज्ञानं में कुछ वर्षो से नहीं अपितु प्राचीन समय से ही महारत हासिल हैं। खगोल विज्ञानं को समझने के लिए मध्यकाल में बनाई गई विशाल संरचनाएँ इसके पुख्ता सबूत है।
जंतरमंतर :-
''दिल्ली का जन्तर मन्तर एक खगोलीय वेधशाला है। अन्य चार जन्तर मन्तर सहित इसका निर्माण महाराजा जयसिंह द्वितीय ने 1724 में करवाया था। यह इमारत प्राचीन भारत की वैज्ञानिक उन्नति की मिसाल है। जय सिंह ने ऐसी वेधशालाओं का निर्माण जयपुर, उज्जैन, मथुरा और वाराणसी में भी किया था। 
  

2 दार्जलिंग :-पहाड़ों की रानी 

दार्जलिंग का नाम आते ही चाय की खुशबू का एहसास होता हैं। दार्जलिंग में कई खूबसूरत बर्फ से ढ़के पहाड़। ये पहाड़ दार्जलिंग की खूबसूरती का सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र हैं। चाय के बागान ,टाईटल हिल ,देवदार के जंगल और भी कई सारे खूबसूरत नजारे हैं। 



3 जयपुर :-गुलाबी नगर 
राजस्थान की राजधानी जयपुर ,जिसे रेगिस्तानी प्रदेश भी  कहते हैं और गुलाबी शहर  [पिंक सिटी ] भी। 
इस जयपुर शहर में आपको हर थोड़ी दुरी पर अद्भुत नजारे देखने को मिलेंगे। खूबसूरत हवामहल ,हवेलिया, किले,जंतरमंतर ,जलमहल ,नाहरगढ़ किला ,अल्बर्टहॉल ,सीटीपॅलेस ,और भी कई सुन्दर महल व किले हैं ,जिनकी नक्काशी बहुत ही खूबसूरत हैं।

 जयपुर में बनाई गई संरचना जंतरमंतर इसी ओर इशारा करती है।यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शुमार जयपुर का जंतर- मंतर प्राचीन खगोल विज्ञान का एक नायब उदाहरण है। इसे मध्यकाल की  खगोल वैधशाला कहाँ जाना बिल्कुल सही हैं। ऐसी चार वेधशालाएँ बनाई गई थी। 


4 केरल :-
अरब सागर और सहांद्रि पर्वत शृंखला पर विराजमान केरल को ईश्वर का घर भी कहाँ जाता हैं। अगर आपको हरियाली की तलाश हैं तो केरल सबसे खूबसूरत और उत्तम जगह हैं। केरल की सुंदरता ,नारियल के पेड़ और इसकी हरियाली काफी पर्यटकों को हर साल यहाँ खींच लाती हैं। 


5 कन्या कुमारी :-अथाह जल 
अगर आप शांत महौल और शांत वातावरण ,गजब की खूबसूरती का दीदार करना चाहते हैं तो कन्याकुमारी सबसे अच्छी जगह हैं। 
कन्याकुमारी को ''केप कोमोरिन ''के नाम से भी पहचाना जाता हैं। यहाँ पर आप बंगाल की खाड़ी ,हिन्द महासागर और अरब सागर का मिलनभी होता देख सकते हैं ,तो आप संगम का भी आनंद ले सकते हैं। 


6  अजंता -एलोरा [औरंगाबाद ]:-प्राचीन शोभा 
महाराष्ट्र राज्य के औरंगाबाद शहर में अजंता -एलोरा की गुफाएँ हैं। इन गुफाओं को चट्टानों को काटकर बनाया गया हैं। इन गुफाओं की चट्टानों पर बुद्धधर्म से संबंधित चित्र व शिल्प कलाओं का अद्भूत चित्रण हैं। ये चित्र कई साल पुराने हैं और बहुत सुन्दर हैं। इन्हे देखने कई विदेशी व देशी पर्यटक आते हैं। 


7 ताजमहल [आगरा ]
उत्तर प्रदेश के आगरा में स्थित ताजमहल अपनि अद्भूत कला  के लिए विश्व में प्रसिद्ध हैं। ये ''दुनिया के सात अजूबों में से एक हैं। ''इसको देखने प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में विदेशी व देशी पर्यटक आते हैं। आगरा में ताजमहल के आस -पास भी कई अन्य स्थल भी हैं ,जैसे अकबर का मकबरा ,फतेहपुर सिकरी ,सिकंदर का किला आदि। 



8 गोवा :-समर आनंद 
भारत का गोवा राज्य पर्यटको को बहुत भाता हैं। समुन्द्र से घिरा हुआ ,सुनहरी रेत और नारियल के पेड़ों से भरा -भरा प्रदेश हे गोवा। 
भारत का सबसे छोटा राज्य हैं ,पर सबसे ज्याद पर्यटक घूमने आते हैं गोवा में । गोवा में और भी कई म्यूजियम ,एलोरना किला ,चपोरा फोर्ट ,कैलेनगर बीच ,और सबसे ज्यादा अद्भूत सूर्यास्त का समय हैं। सूर्यास्त के नजारे का आनंद लेते हुए साथ ही पानी पर स्कींइग कर सकते हैं। 


9 गुजरात का द्वारिका :-
द्वारका, गुजरात के देवभूमि द्वारका जिले में स्थित एक नगर और एक प्रसिद्ध हिन्दू तीर्थस्थल है। यह हिन्दुओं के सर्वाधिक पवित्र तीर्थों में से एक हैं, तथा चार धामों में से एक है। यह सात पुरियों में एक पुरी है।  जिसकी रचना २०१३ में की गई थी।द्वारिका में समुन्द्र के बिच एक स्थान ''बैठ द्वारिका ''हैं। कहते हैं ये स्थान समुन्द्र में डूब जाता हैं और कुछ समय बहार आजाता हैं। 


10 अंदमान निकोबार :-
अण्डमान और निकोबार द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है। ये बंगाल की खाड़ी के दक्षिण में हिन्द महासागर में स्थित है। अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह लगभग 572 छोटे बड़े द्वीपों से मिलकर बना है। जिनमें से सिर्फ कुछ ही द्वीपों पर लोग रहते हैं। इसकी राजधानी पोर्ट ब्लेयर है।


11 अरुणाचल प्रदेश :-पापुम परे,
 अरूणाचल प्रदेश का अत्यन्त सुन्दर स्थान है। इसका मुख्यालय ''यूपिया'' में स्थित है। यह ईटानगर से 20 कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। पापुम परे हिमालय की तराई में बसा हुआ है। इस कारण पर्यटक यहाँ पर अनेक चोटियों को देख सकते हैं। चोटियों के अलावा पर्यटक यहाँ पर अनेक जंगलों, नदियों और पर्यटक स्थलों को भी देख सकते। 



12 लेह लद्दाख :-
सिन्धु नदी लद्दाख की जीवनरेखा है। ज्यादातर ऐतिहासिक और वर्तमान स्थान जैसे कि लेह, शे, बासगो, तिंगमोसगंग सिन्धु किनारे ही बसे हैं। 1947 के भारत-पाक युद्ध के बाद सिन्धु का मात्र यही हिस्सा लद्दाख से बहता है।'' सिन्धु''  हिन्दू धर्म में एक पूजनीय नदी है, जो केवल लद्दाख में ही बहती है।
लद्दाख़ भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश है, जो उत्तर में ''काराकोरम'' पर्वत और दक्षिण में हिमालय 
पर्वत के बीच में है। यह भारत के सबसे विरल जनसंख्या वाले भागों में से एक है।
 
''भारत अक्साई चिन को भी इसका भाग मानता है, जो वर्तमान में चीन के अवैध कब्ज़े में है। ''




और अब सबसे महत्वपूर्ण स्थल जिसे भारत का स्वर्ग कहते हैं। '' कश्मीर ''



13 कश्मीर :-भारत का स्वर्ग :-

ये कहावत हैं कि धरती पर स्वर्ग कहीं हैं तो वो यहीं हैं यहीं हैं [कश्मीर ]
कश्मीर की प्राकृतिक खूबसूरती, इसके बर्फीले वादियाँ और खूबसूरत फूलों की वादियाँ सभी के दिलों को मोह लेती हैं। कश्मीर की झीले और उन पर बसे शिकारे [घर ]गजब की अलौकिक सुंदरता हैं। इसके बाग -बगीचे एक अलग ही दुनियाँ का एहसास कराते हैं। कश्मीर की हरी -हरी घाटियाँ ,बड़े -बड़े सुंदर पेड़ और दाल झील में तैरते ''शिकारे ''पर बैठ कर घूमना एक सुखद आनंद हैं।
 
''जम्मू कश्मीर सच में स्वर्ग का एहसास दिलाते हैं। ''


निष्कर्ष :-जैसा की आपने देखा भारत कितना अद्भूत देश हैं। इसकी सुंदरता ,विशालता और पर्यटन स्थल अतुल्य हैं। यहाँ लाखों ,हजारों पर्यटक प्रतिवर्ष घूमने आते हैं। 


कुछ समय तो गुजारिये मेरे भारत में आकर। ''भारत में पर्यटन स्थलों की कोई कमी नहीं हैं भारत में हर थोड़ी दुरी पर एक खूबसूरत नजारा हैं। जिसे स्थानीय पर्यटन स्थल कहते हैं। 

''तो देर किस बात की लॉकडाउन के बाद आइये और एन्जॉय कीजिये। ''


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ