''आपके किचन में हैं कोरोना का ईलाज ''

      '' covid -19 को हराना हैं और अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना हैं।''
 covid 19 को WHO ने एक वैश्विक महामारी घोषित किया हैं। इस ''कोरोना ''बीमारी से दुनियाँ भर के देश प्रभावित हुए हैं और इस covid -19 बीमारी से जूझ रहे हैं।
 
भारत में भी इस बीमारी ने सभी तरफ अपनी तबाही मचा रखी हैं। हर राज्य अपने स्तर पर इस बीमारी से लड़ रहा हे।देश में सभी ओर हाहाकार मचा हैं। सब तरफ दहशत का माहौल हैं। इस बीमारी को रोकने के लिए कई तरह के प्रयास लोगों व सरकार द्वारा किये जा रहे हैं। देश में अनलॉक 2.0 चल रहा हैं हर कोई डरा -सहमा सा हैं। अधिकतर कार्य घर से ही सम्पन्न किये जा रहे हैं। 




इस covid- 19 संक्रमण ने देश -दुनिया में लाखों लोगों को अपना शिकार बनाया हैं और वो '' जाने  ''काल का  ग्रास बन गई हैं। डॉक्टर और प्रशासन दोनों इस बीमारी का इलाज ढूढ़ने में लगे हैं। पर अभी थोड़ा समय लगेगा दवाई आने में ,तब तक हर कोई  इस बीमारी से कैसे बचा जाये  यही सोच रहा हैं । 




हम सभी इस बीमारी से बच सकते हैं बस आपको थोड़ी सी जागरूकता और अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ानी होगी। अपनी इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत कर इस covid -19 से लड़ा जा सकता हैं। 

कौन -कौन सी एक्टिविटी हैं जो आपके शरीर को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इस बीमारी के होने से अधिकतर कंपनियों ने अपने कार्मिकों को ''वर्क फ्रॉम होम ''  पर रख रखा हैं और कुछ ने छुट्टी दे दी हैं। अब जरूरी बात ये हैं कि हम इस covid -19 वायरस से अपने आप को और अपने परिवार को कैसे बचाये। घर में रहकर अपनी रोगप्रतिरोधक क्षमता को कैसे बढ़ाया जाय। 



 रोगप्रतिरोधक:- 
क्षमता हमें, कई बीमारियो से लड़ने में हमारी मदद करती हैं।अगर हमारा इम्यूनिटी सिस्टम अच्छा मजबूत हैं ,तो हमारा शरीर खुद ही कई छोटी -छोटी बिमारियों से निपट लेता हैं और अगर हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता कम होगी तो कई बीमारियाँ जल्दी हमारे शरीर को जकड़ लेगी। इससे हमारा शरीर कमजोर हो जायेगा और हम जल्दी -जल्दी बीमार पड़ने लगेंगे। इस समस्या से निजात पाने के लिए हमे हमारी  इम्यूनिटी बढ़ानी होगी। 




आइये जानते हैं :-
 '' 7 दिन में बढ़ जाएगी आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता ''
  
1 . प्रोटीन से भरपूर नास्ता :-  हमें रोज सुबह नास्ते में प्रोटीन युक्त पदार्थ ही लेने चाहिए। प्रोटीन से हमारे शरीर को   '' अमीनो एसिड  '' मिलता हैं ,जो   ''  हेल्पिंग -टी -सेल्स '' को जनरेट करने में हमारी मदद करता हैं ,और ये हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं। 

इन्हें खाने से हमे प्रोटीन मिलता हैं :- दलिया  , उबली सब्जियाँ  , दाल  ,साबुत अनाज ,आदि। 



2 . विटामिन D :-  आप धूप का सेवन जरूर करे ,ये विटामिन D का सबसे अच्छा स्त्रोत हैं। धूप हमारे शरीर के लिए इसलिए जरूरी हैं ,क्योकिं धूप में शरीर में मौजूद इंफेक्शन से लड़ाई में मदद करने वाली
'' टी -सेल्स ''को ज्यादा एनर्जी देने का काम करती हैं। 


3  .  8 से 9 घंटे नींद :- अच्छी नींद स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी हैं। नींद हमारे शरीर के इम्यून सेल्स के  डिस्ट्रीब्यूशन में मदद करती हैं।
 पूरी नींद के फायदे :-नींद हमारे शरीर को इंफेक्शन के हिसाब से लड़ने वाली इम्यून सेल्स के प्रोडक्शन में मदद करती हैं। यानी की जो वायरस या बैक्टीरिया हमारे शरीर में आ चुके हैं उसे खत्म करती हैं। 

4  . योग व एक्सर्साइज :- एक्सर्साइज से हमारे शरीर का इम्युनिटी सिस्टम बढ़ता हैं और ये तेजी से खून की सेल्स बनाता हैं और ये ब्लड सेल्स हमारे शरीर में पहुँचकर वायरस को मारने का कार्य करती हैं।





5  . व्यायाम :-  व्यायाम करने से मन और मस्तिष्क दोनों शांत रहते हैं और खुश होने वाली हार्मोन्स का उत्पाद ज्यादा करती हैं, ये हार्मोन्स हमारी बॉडी की अन्य कोशिकाओं को परेशानियों से निजाद दिलाने में मदद करती हैं। इससे हमारा शरीर ओर मजबूत होता हैं। 




6  . हमेशा खुश रहे :- परेशनिया कितनी ही क्यों न हो ,उनका हल भी होता हैं। रोज की परेशनियों को दूर करने के लिए ,आप कुछ समय के लिए अपना मनपसंद कार्य कर सकते हैं। 
जैसे :-डांस ,गाना ,खाना ,खेलना ,टीवी ,म्यूजिक आदि। 


           
              ''आपके किचन में हैं कोरोना का ईलाज ''

आपके रसोई घर में ही मौजूद हैं ,कोरोना का ईलाज बस आपको पहचानने की देरी हैं। तो आइये में आपको बताती हूँ कि वो कौनसी 5 चीजे हैं जो आपको कोरोना से लड़ने में आपकी और आपके परिवार की मदद करेगी :-

1   विटामिन C :-   आंवला , संतरा ,  शिमलामिर्च   ,पपीता   ,अमरुद आदि ये सब विटामिन c के सबसे अच्छे स्त्रोत हैं । 



2  तुलसी :-
 तुलसी सबसे  अच्छी औषधि हैं ,किसी भी वायरस से लड़ने के लिए। आप तुलसी की चाय ,काढ़ा ,या तुलसी ऐसे ही खा सकते हैं। 


3  लहसून :- 
लहसुन सर्दी -खासी में भी काफी फायदे मंद हैं। छोटे बच्चे को खासी होने पर लहसुन की माला भी पहनाते हैं।  लहसुन खाने से हाई बीपी में आराम मिलता है।  पेट से जुड़ी बीमारियों जैसे डायरिया और कब्‍ज की रोकथाम में लहसुन बेहद उपयोगी है।  लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है। 


4 अदरक :-
अदरक एक ऐसी औषधि हैं जिसके अनगिनत फायदे हैं ,ये सिर्फ चाय का ही स्वाद नहीं बढ़ाती ,बल्कि ये पाचन शक्ति को दुरुस्त करने में भी मदद करती हैं। अदरक के इस्तेमाल से पाचन क्रिया मजबूत होती है।  अदरक के इस्तेमाल से पेट दर्द और गैस की समस्या में आराम  मिलता  है।  सर्दियों में अदरक में नींबू और काला नमक मिलाकर पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है। 


5  विटामिन  D :-
माना जाता है कि विटामिन D हमें रोगों से बचाता है। थकान, मांसपेशियों की कमज़ोरी, हड्डियों में होने वाली तकलीफ़ और डिप्रेशन से बचाने में हमारी मदद करता हैं।  विटामिन डी रोगों से लड़कर हमारी रोगप्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मददगार बताया है। विटामिन D  हमारी उम्र के बढ़ने से होने वाले बदलावों से भी हमारी रक्षा करता है ,और ये कैंसर से भी बचाता है।

ये सभी चीजे हमारी रसोई में हमेशा रहती हैं। इन के प्रयोग से हम सब COVID -19 से बच सकते हैं और अपने परिवार को भी बचा सकते हैं।
 
और भी चीजे हैं जो भी आपकी इम्यूनिटी को बड़ा सकती हैं ,वे भी आपके किचन में भी मौजूद हैं :-
जैसे :-  दलिया ,  फ्लैक्सीड  ,फल  ,ब्रॉकली  , दाल ,गाजर ,  जूस  ,दूध  , आदि 


                             
                  '' COVID-19 को हराना हैं और देश को जीतना हैं,घर में रहे सुरक्षित रहे खुश रहे ।  ''


                     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ